ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई: गोला का मंदिर क्षेत्र में गुमटियां हटीं, 100 लीटर से ज्यादा डीजल जब्त
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बुधवार दोपहर 12 बजे अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई देखने को मिली, जहां गोला का मंदिर क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गुमटियों को हटाया गया और 100 लीटर से ज्यादा अवैध डीजल भी जब्त किया गया।