लोहरदगा: भाजपा जिला कार्यालय में बैठक, 24 अप्रैल को पूर्व सीएम चंपई सोरेन के लोहरदगा आगमन पर रणनीति तैयार
भाजपा जिला कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार शाम लगभग 4:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनीर उराँव ने की। इस बैठक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जिले समेत विभिन्न प्रखंडों में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।