पातेपुर: पातेपुर के विजयपुरा गांव में यजमानी करने गए अधेड़ नाई की पीट पीट कर हत्या, परिजनों ने काटा बबाल।
बलिगांव थाना क्षेत्र के विजयपुरा गांव में संदिग्ध स्थिति में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई. इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई। लोगों ने शव की पहचान कर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए. मृतक मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के लोहरगामा कटेसर गांव निवासी 52 वर्षीय शंभू ठाकुर है।