कटनी ग्रामीण: रीठी अस्पताल में बदली तस्वीर: बीएमओ आसित निगम की मॉनिटरिंग से मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
कटनी जिले की रीठी तहसील स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नवागत बीएमओ आसित निगम ने पदभार ग्रहण करते ही अस्पताल व्यवस्थाओं को सुधारने की मुहिम शुरू कर दी है। वे प्रतिदिन अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ले रहे हैं।