राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर ने ज़िला स्तरीय उपार्जन समिति की बैठक ली
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जिला उपार्जन समिति की बैठक ली। इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि उपार्जन में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने डबल पंजीयन निरस्त करने के भी निर्देश दिया। इस दौरान जिला उपार्जन अधिकारी अजीत कुमार सिंह, उपसंचालक कृषि सचिन जैन सहित अन्य उपस्थित रहे।