जांजगीर: बरसात में सड़क हादसे रोकने के लिए पुलिस की पहल, एसपी ने पशु चिकित्सकों व गौवंश संरक्षकों के साथ की कार्यशाला
जांजगीर-चांपा पुलिस ने बरसात के मौसम में सड़कों पर घूमते मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय समन्वय कार्यशाला आयोजित की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने पशु चिकित्सकों और गौवंश संरक्षकों को निर्देश दिए कि घायल पशुओं की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर उपचार सुनिश्चित करें। कार्यशाला में पुलिस, पशु चिकित्सा विभाग और गौवंश।