चरपोखरी: अमोरजा होटल के पास एंबुलेंस और बाइक की टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
चरपोखरी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे अमोरजा होटल के समीप एंबुलेंस और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव निवासी संजय कुमार उर्फ शराफत के पुत्र सिकंदर कुमार के रूप में की गई है।