भुसावर: भुसावर क्षेत्र में पेयजल संकट, ग्रामीणों ने समाधान की मांग उठाई
उपखंड क्षेत्र के सैंधली, नगला सैंधली, लाखा वाली ढाणी, पंडित बस्ती, चावड़ बस्ती और जाटव बस्ती में गहराए पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने आवाज उठाई है। पूर्व सरपंच सतीश पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन दिया है।