जहानाबाद: पिंजौर गांव में खेत से घास काटने का आरोप लगाकर गांव के दबंग और उसके परिवार ने मां व बेटी को मारपीट कर किया घायल
जहानाबाद के पिंजौर गांव में गांव के दबंगों और उनके परिवार ने मां, बेटी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद घायलों को सदर अस्पताल में इलाज हेतु लाया गया जहां इलाज जारी है। घायल के परिजनों ने बताया की पिंजौर गांव निवासी चिंता देवी और चुन्नी कुमारी को उक्त आरोपियों ने यह कहते हुए अचानक गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट करने लगे।