जहानाबाद: लोकसभा चुनाव के दौरान जहानाबाद जिले में तैनात पुलिस कर्मियों ने किया मतदान, पोस्टल बैलेट के माध्यम से की गई वोटिंग
जिले में लोकसभा चुनाव के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने गुरुवार को जहानाबाद के पुलिस लाइन में मतदान किया। पोस्टल बैलट के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रिया की गई। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी पुख्ता इंतजाम भी देखने को मिले और साथ ही साथ सभी प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट भी पुलिस लाइन में मौजूद रहे।