सांगोद: बोरिना खुर्द गांव में जलभराव की समस्या का हुआ समाधान, ऊर्जा मंत्री के निर्देश पर पहुंचा प्रशासन
Sangod, Kota | Jul 3, 2026 सांगोद क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देश के बाद बोरीना खुर्द गांव में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर 2बजे मंत्री के निर्देश पर प्रशासनिक टीम जेसीबी और भारी मशीनों के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाया गया।पानी की निकासी के लिए नया नाला खोदा गया।