बहराइच: बौण्डी में नदी के टापू पर फंसे किसानों को रेसक्यू करने का अभ्यास, 11 जून को तीन जगहों पर बाढ़ को लेकर होगा मॉकड्रिल
संभावित बाढ़ आपदा से प्रभावित ढंग से निपटने तथा राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारी को रखने के लिए 11 जून को तीन स्थानों पर व्यापक मॉक ड्रिल पूर्व अभ्यास की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों को त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं का परीक्षण करना है।