बोध गया: चेरकी थाना पुलिस ने देशी महुआ शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, महिला भी शामिल, भेजा जेल
Bodh Gaya, Gaya | Apr 19, 2026 गया एसएसपी सुशील कुमार के निर्देश पर चेरकी थाना पुलिस के द्वारा अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई।एसएसपी सुशील कुमार ने रविवार की शाम 7 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि चेरकी थाना पुलिस ने 60 लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया है।इस मामले में 1 महिला और 1 पुरुष अभियुक्त सहित कुल 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।