बांसवाड़ा: नगर परिषद में दशहरा मेले की बोली में बवाल, अपात्र ठेकेदारों ने मचाया हंगामा, 3 बोलीदारों को खींचकर बाहर निकाला
नगरपरिषद के प्रसिद्ध दशहरा मेले के ठेके की ओपन बोली प्रक्रिया मंगलवार को विवाद और हंगामे की भेंट चढ़ गई। ठेका लेने के लिए 9ठेकेदारों ने आवेदन किए थे।जांच के बाद नगर परिषद ने नियमों का हवाला देते हुए 6आवेदन निरस्त कर दिए और केवल 3ठेकेदारों को बोली के लिए पात्र माना।पात्र तीनों ठेकेदारों के बीच बोली शुरू हुई तो रकम बढ़ते-बढ़ते 50 लाख 51हजार रुपए तक पहुंचा था।