सिंगरौली: मां धनौजा पेट्रोल पंप गोडबहरा के मैनेजर ने फूड इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप सरई थाने में की शिकायत
मां धनौजा फिलिंग स्टेशन के मैनेजर ने सरई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि हमारे पेट्रोल पंप पर सरई क्षेत्र में पदस्थ फूड इंस्पेक्टर किसन पाल आए और पहले तो हमारे पेट्रोल पंप के दस्तावेज की जांच करने की मांग की जब दस्तावेज पूर्ण निकले तो उन्होंने कहा कि हम 1 साल में आए हैं तो हमें भी कुछ खर्च देना होगा मैनेजर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने हमारे काउंटर से ₹20000 निकाल लिए हैं और अपने वहां में जबरन डीजल भी डलवाया है ऐसे कई गंभीर आरोप लगाकर उन्होंने सरई थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच कर कार्यवाही की मांग की है।