सिंगरौली: दफ्तर में शराब पीते व महिला को धमकाने वाले लिपिक की सेवा समाप्त, आंतरिक परिवाद समिति की जांच रिपोर्ट में आरोप प्रमाणित, प्रबंध संचालक ने की कार्रवाई
शिवराज सिंह लिपिक के कारनामों के उजागर होने के बाद जांच में शासकीय कार्य के दौरान शराब पीने का दोषी सहित अन्य गंभीर आरोप आईसीसी की टीम ने पाया जिस पर गंभीर कदाचरण के लिए दोषी पाए जाने के कारण लघु वनोपज सहकारी संघ सेवा से प्रबंध संचालक जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित सिंगरौली डीएफओ अखिल बंसल ने लिपिक की सेवा समाप्ति की घोषणा कर दी है।