गुना नगर: पुलिस कंट्रोल रूम गुना में एसपी ने पुलिस परिवार के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
गुना पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस परिवार गुना के मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। 21 अप्रैल को दी जानकारी में बीती देर शाम एसपी ने गुना पुलिस विभाग में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं में 80% से अधिक अंक पाने वाले दसवीं के 6 और 12वीं के चार विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रमाण पत्र दिए।