मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस ने सरकारी स्कूल का राशन और टीबी कार्यालय का एसी उड़ाने वाले शातिर को गिरफ्तार किया
मंझनपुर पुलिस ने सरकारी विद्यालय और जिला क्षय रोग टीबी कार्यालय में हुई चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में प्राथमिक विद्यालय में तीन बार चोरी करने और टीबी कार्यालय से एसी का आउटडोर चुराने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए एसी के आउटडोर का पार्ट और 1170 रुपये नकद बरामद किए हैं।