देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर के सचिन सिसोदिया का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में चयन, शहर का बढ़ाया मान
पन्ना जिले के देवेंद्रनगर वार्ड क्रमांक 04 निवासी सचिन सिसोदिया का प्रतिष्ठित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से नगर में खुशी का माहौल है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले सचिन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय रमखिरिया (पन्ना) से प्राप्त की और इंदौर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर यह सफलता हासिल की।