ग्वालियर गिर्द: मुनाफे के लालच में 21 करोड़ गंवा बैठे 70 वर्षीय CA, रकम निकालने पहुंचे तो ठगों ने मांगे 10 करोड़ और
ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच ग्वालियर के एक 70 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट को 21 करोड़ रुपये से ज्यादा की साइबर ठगी का शिकार बना गया। सात महीने तक चले इस खेल का खुलासा तब हुआ, जब निवेश की रकम निकालने पर ठगों ने 10 करोड़ रुपये से अधिक की अतिरिक्त मांग कर दी। इसकी जानकारी साइबर पुलिस द्वारा रविवार दोपहर 1 बजे दी गई।