दादरी: नोएडा के सेक्टर-52 में पार्क में टहल रही महिला पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, सेक्टर वासियों ने जताई नाराजगी
नोएडा के सेक्टर-52 में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब पार्क में टहल रही एक महिला पर अचानक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना को लेकर सेक्टर वासियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नोएडा प्राधिकरण पर लापरवाही का आरोप लगाया है।