दादरी: नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर सीईओ लोकेश एम ने की विचार गोष्ठी, जनपद के समाज सेवी, शिक्षाविद व एनिमल एक्टिविस्ट रहे मौजूद
नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर पर शनिवार को प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान जनपद के समाज सेवी, शिक्षाविद व एनिमल एक्टिविस्ट मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे। विचार गोष्ठी के दौरान समाजसेवियों ने सीईओ लोकेश एम को जनपद की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, वहीं लोकेश एम ने समस्याओं का निस्तारण कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया है।