दादरी: नोएडा के सेक्टर-22 में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट घटना की जांच में जुटी पुलिस
नोएडा के सेक्टर-22 में शनिवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया है। वहीं दोनों पक्षों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अब घटना की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।