केवटी रनवे: विशनपुर पुलिस की लापरवाही SBI की शाखा के रामस्वरूप चौक स्थित सीएसपी के संचालक से लूट कांड का 36 दिन बाद भी खुलासा नहीं
हनुमाननगर प्रखंड मे SBI की विशनपुर शाखा के रामस्वरूप चौक स्थित सीएसपी के संचालक से हुए लूटकांड के 34 दिन बाद भी विशनपुर पुलिस मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई है। इसका मुख्य कारण घटना के मुख्य साजिशकर्ता मोरो थाना क्षेत्र के तीसीडीह निवासी आलोक कुमार को गिरफ्तार करने में पुलिस की असफलता बताई जाती है। इस घटना के फरार तीसरे अपराधी मुजफ्फरपुर जिले के है जो फरार है।