हुज़ूर: रीवा की 13 वर्षीय बेटी ने रचा इतिहास, तीन किताबें लिख डालीं
प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को रीवा की रहने वाली 13 वर्ष की राधिका ने सच कर दिखाया है। इतनी कम उम्र में इस होनहार बच्ची ने तीन किताबें लिखकर ना केवल अपने परिवार बल्कि पूरे शहर का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को बचपन से ही पढ़ने लिखने का शौक रहा। स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ वह रोजाना समय निकालकर लेखन करती रही।