खेरागढ़: सैंया में आमों से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टल गया
आगरा के सैंया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आमों से लदा एक ट्रक नगला केसरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। शनिवार सुबह 8 बजे बताया गया कि सड़क पर अचानक गाय आ जाने पर चालक ने ट्रक मोड़ा, जिससे वाहन संतुलन खो बैठा। हादसे में ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और आम सड़क पर बिखर गए। राहत की बात रही कि चालक सुरक्षित बच गया और गाय को भी कोई