चास: पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग सेजल झा की साढ़े पांच साल बाद सीआईडी करेगी खोज
Chas, Bokaro | Apr 21, 2026 बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र से साढ़े पांच साल पहले लापता नाबालिग सेजल झा को अब अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) की टीम खोजेगी।मंगलवार समय लगभग साढ़े चार बजे मिली जानकारी में बताया गया कि वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद सीआइडी ने सोमवार को सीआइडी थाना कांड संख्या 04/2026 में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।