कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक, सदन विश्वास प्रस्ताव का विरोध करेगी बीजेपी
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 चंपई सोरेन सरकार झारखंड विधानसभा में आज बहुमत साबित करेगी।इसको लेकर देर शाम बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में बीजेपी ने अपनी रणनीति तैयार की। बैठक के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि, चंपई सोरेन सरकार विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएगी, लेकिन बीजेपी इसका विरोध करेगा।