कांके: रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में राहुल गांधी जनसभा को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज रांची प्रवेश करेगी। राहुल गांधी रांची पहुंचने के बाद रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसको लेकर कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। रांची शहर के विभिन्न इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।