बिहार - गंगा में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार की सात बच्चियां भी शामिल
बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में मंगलवार रात 8.30 बजे गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की डूबकर मौत हो गई, सभी मृतकों की उम्र 15 वर्ष से कम बताई जा रही है, हादसा रामपुर श्यामचंद गांव के पास उस समय हुआ जब लोग दूसरे गांव में श्राद्ध का भोज खाने जा रहे थे, मृतकों में एक ही परिवार की सात बच्चियां भी शामिल है
7 लोगों को डूबने से बचाया गया जबकि कुछ अन्य के लापता होने की सूचना है
जर्जर नाव में 25 लोग सवार थे
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है@