गुना नगर: अशोकनगर का व्यक्ति गुना में सांसद-विधायकों के पेंशन-वेतन पर सवाल उठा रहा, पर्चे बांटकर कर रहा जागरूक
अशोकनगर जिले से गुना पहुंचे हरिओम फुटेरा नाम के व्यक्ति ने 13 अप्रैल को गुना शहर और कलेक्ट में लोगों को पर्चे बांटे।उनका सवाल है कि सांसदों को वेतन और पेंशन देने का क्या आधार है सांसदों को विभिन्न सुविधा जारी रखने की इस व्यवस्था की समीक्षा क्यों नहीं की जानी चाहिए। वहीं उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सवाल को भी दोहराया। और लोगों को पर्चे बांटकर जागरुक कर रहे हैं।