कुम्हेर: कुम्हेर के बाबैन रोड पर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने राहगीर पर किया हमला, शरीर पर गंभीर चोटें आईं
कुम्हेर के सैनी मौहल्ला निवासी महेंद्र सैनी पुत्र घसीटा सैनी ने कुम्हेर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाबैन रोड पर अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशो ने लाठी डंडों तथा बैलटो से पीट पीट कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए, और मुझे जान से मारने की धमकी देकर गए हैं,पुलिस मामले की जांच कर रही है