प्रतापगढ़: राजसी ठाठ से किला परिसर से निकली ठाकुर श्री मुरलीधर जी की बारात, भक्ति भाव से संपन्न हुआ तुलसी विवाह
नगर के श्री मुरलीधर मंदिर किला परिसर से भगवान ठाकुर श्री मुरलीधर जी की बारात पारंपरिक राजसी ठाठ बाट के साथ निकाली गई। ठाकुर जी बग्धी पर सवार होकर भव्य शोभा यात्रा के रूप में तुलसी विवाह हेतु रवाना हुए। बैन्ड बाजों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भक्त भाव विभोर हो कर नाचते गाते आगे बढ़ते गए। वैदिक विधि विधान के साथ ठाकुर जी का तुलसी संग विवाह संपन्न कराया गया।