फतुहा: फतुहा थाना क्षेत्र के गांव से एक किशोरी हुई लापता, परिजन परेशान
Fatwah, Patna | Feb 16, 2024 फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजन ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत की है। बताया जाता है कि किशोरी कोचिंग करने फतुहा बाजार गई थी और देर शाम तक घर नहीं लौटी है। पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला मानकर मामले की छानबीन कर रही है।