फतुहा: शुकुलपुर स्थित एयरटेल वेयरहाउस में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
Fatwah, Patna | Feb 16, 2024 शुकुलपुर स्थित एयरटेल वेयरहाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वेयरहाउस से जुड़े दर्जनों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। मौके पर एयरटेल वेयरहाउस के आरएसएम महेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस तरह का आयोजन एयरटेल वेयरहाउस की ओर से समय-समय पर किया जाता है। क्योंकि, हमारे रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बचती है।