फतुहा: भाकपा माले विधायक मनोज मंजिल के आजीवन कारावास की सजा के विरोध में कार्यकर्ताओं ने फतुहा प्रखंड मुख्यालय से निकाला मार्च
Fatwah, Patna | Feb 15, 2024 भाकपा माले के विधायक मनोज मंजिल को हत्या के मामले में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आजीवन कारावास की सजा की विरोध में भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने फतुहा प्रखंड मुख्यालय से विरोध मार्च निकाला है। यह विरोध मार्च फतुहा बाजार से घूमते हुए स्टेशन रोड, फतुहा चौराहा होते हुए महारानी चौक पर आकर एक सभा में तब्दील हो गया।