लखीमपुर खीरी जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के गांव जगतापुर में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंटयुक्त तार एक महिला की जान ले बैठे। शुक्रवार को घर के पास खेत में मवेशियों से फसल बचाने के लिए लगाए गए ब्लैट वाले तार में करंट उतर रहा था। इसी दौरान रामा देवी पत्नी रामजीवन अपने 10 वर्षीय पोते शिवांश पुत्र श्रीधर के साथ पड़ोस से लौट रही थीं।