कर्वी: चित्रकूट में अवैध कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, डीएम ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए
चित्रकूट: जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बुधवार दोपहर 12 बजे कोचिंग, लाइब्रेरी और कंप्यूटर केंद्रों की समीक्षा बैठक में अवैध संस्थानों पर सख्ती के निर्देश दिए। तहसीलवार जांच समितियां गठित होंगी। डीआईओएस के अनुसार केवल 8 संस्थान पंजीकृत हैं। नियम उल्लंघन पर यूपी कोचिंग रेगुलेशन एक्ट-2024 के तहत कार्रवाई होगी।