अकबरपुर: डॉक्टरों की हड़ताल के कारण अकबरपुर सीएचसी की ओपीडी सेवा ठप, मरीजों को उठानी पड़ी परेशानी
बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के आह्वान पर चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग को लेकर बुधवार को सुबह 8:00 बजे से अकबरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टरों ने ओपीडी सेवा का बहिष्कार किया। इसके चलते पूरे दिन ओपीडी बंद रही और इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए कई मरीज बिना इलाज कराए लौट