गोड्डा: गाँधी मैदान में गणतंत्र दिवस पर हुआ फैंसी मैच, उपायुक्त, एसपी समेत कई पदाधिकारी रहे मौजूद
Godda, Godda | Jan 26, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर संध्या काल मे दूधिया रौशनी में जिला प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। इस मैच को जिला प्रशासन ने 6 विकेट से जीत लिया। सभी खिलाड़ियों को मोमेटों के रूप में ट्रैक शूट दिया गया। पिछले कई वर्षों से ये आयोजन होता आ रहा है। कार्यक्रम रात नौ बजे समाप्त हुआ। उपायुक्त अंजली यादव ने मंच संबोधित किया।