बैरिया: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में बैरिया पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन लोगों पर लिखा मुकदमा
Bairia, Ballia | Mar 27, 2026 बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीया किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में बैरिया पुलिस ने आज शुक्रवार को 10 बजे के लगभग किशोरी के पिता के तहरीर पर आरोपी, उसके पिता और बहन तीन लोगों के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। किशोरी के पिता का आरोप है कि मेरी बेटी कंप्यूटर सीखने के लिए रान