गायघाट: दहिला गांव का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ध्वस्त होने के कगार पर, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के दहिला गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। भवन जर्जर होकर ध्वस्त होने के कगार पर है। रविवार दोपहर दो बजे में ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर स्थानीय विधायक से शिकायत कर अस्पताल की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।