मशरक: चांद कुदरिया गांव में भूसा रखने के दौरान मारपीट, तीन घायल
Mashrakh, Saran | Apr 20, 2026 मशरक के चांद कुदरिया गांव में भूसा रखनें के दौरान मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में चांद कुदरिया गांव के वार्ड -13 निवासी प्रभु प्रसाद की पत्नी मधु माला देवी,13 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार,17 वर्षीय पुत्री सिंधु कुमारी हैं। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सोमवार की दोपहर 12 बजें के लगभग प्राथमिक उपचार किया। बताया गया कि भूसा रखा जा रहा था कि मारपीट हो गई।