काराकाट: काराकाट पुलिस ने 10 साल पुराने मारपीट मामले के वारंटी समेत तीन को गिरफ्तार किया, दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई
Karakat, Rohtas | May 22, 2026 काराकाट थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष विवेक कुमार ने यह जानकारी दी। पुलिस ने वर्ष 2016 के एक मारपीट मामले में न्यायालय से वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में दो गिरफ्तार की गई है। सबको न्यायालय में पेश किया गया है।