Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

President Droupadi Murmu को PM Narendra Modi ने दी जन्मदिन की बधाई!

Balaghat, Balaghat | Jun 20, 2026

MORE NEWS

Om की ध्वनि से गूंजा Manhattan New York का Times Square, हजारों लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास?

Om की ध्वनि से गूंजा Manhattan New York का Times Square, हजारों लोगों ने एक साथ किया योगाभ्यास?

Balaghat, Balaghat | Jun 22, 2026

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Ujjain के ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी का आरती श्रृंगार दर्शन! Mahakal Bhasm Aarti

Balaghat, Balaghat | Jun 22, 2026

#बालाघाट 
कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को सिखाए जहरमुक्त खेती के गुर

    कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बड़गांव, किरनापुर में 20 जून को प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराते हुए कम लागत में जहरमुक्त और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

       कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सारसवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जनपद पंचायत किरनापुर के अध्यक्ष श्री राणा कल्याण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री यशवंत लिल्हारे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह मोहरे, सांसद प्रतिनिधि श्री चुम्नेस लिल्हारे, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री महेश शरणागत तथा विधायक प्रतिनिधि श्री राम कुमार राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

       कार्यशाला के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.आर. धुवारे तथा कृषि महाविद्यालय बालाघाट के डॉ. रमेश अमूले ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायनमुक्त अन्न उत्पादन की आवश्यकता बढ़ रही है और प्राकृतिक खेती इसके लिए एक प्रभावी विकल्प है।

       विशेषज्ञों ने किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, दशपर्णी, नीमास्त्र एवं अग्निअस्त्र जैसे प्राकृतिक खाद एवं कीटनाशकों के निर्माण और उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक कृषि ज्ञान को वैज्ञानिक तकनीकों के साथ जोड़कर खेती की लागत को काफी हद तक कम किया जा सकता है तथा उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार लाया जा सकता है।

    कार्यक्रम के दौरान परियोजना आत्मा समिति के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. जगदीश कोटारिया, अजय बिजेवार, स्वाति शुक्ला एवं आत्मा स्टाफ द्वारा विशेष प्राकृतिक खेती स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल में कृषि सखियों द्वारा तैयार उन्नत देसी बीज, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी तथा प्राकृतिक दवाइयों का प्रदर्शन किया गया, जिसने किसानों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

    कार्यशाला में किसानों के उत्साह को देखते हुए वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बालाघाट जिले में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीपक कुमार तुरकर, श्री पी.के. भालेराव, श्री सागर चंद्रवंशी एवं अन्य कृषि विस्तार अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए प्राकृतिक खेती को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

#cmmadhypradesh 
#JansamparkMP 
#minmpkriahi

#बालाघाट कृषि विज्ञान केंद्र बड़गांव में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित, किसानों को सिखाए जहरमुक्त खेती के गुर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बड़गांव, किरनापुर में 20 जून को प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय भव्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं वैज्ञानिक खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराते हुए कम लागत में जहरमुक्त और स्वास्थ्यवर्धक उत्पादन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सारसवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जनपद पंचायत किरनापुर के अध्यक्ष श्री राणा कल्याण सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री यशवंत लिल्हारे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह मोहरे, सांसद प्रतिनिधि श्री चुम्नेस लिल्हारे, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री महेश शरणागत तथा विधायक प्रतिनिधि श्री राम कुमार राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यशाला के तकनीकी सत्र में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस.आर. धुवारे तथा कृषि महाविद्यालय बालाघाट के डॉ. रमेश अमूले ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायनमुक्त अन्न उत्पादन की आवश्यकता बढ़ रही है और प्राकृतिक खेती इसके लिए एक प्रभावी विकल्प है। विशेषज्ञों ने किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, ब्रह्मास्त्र, दशपर्णी, नीमास्त्र एवं अग्निअस्त्र जैसे प्राकृतिक खाद एवं कीटनाशकों के निर्माण और उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक कृषि ज्ञान को वैज्ञानिक तकनीकों के साथ जोड़कर खेती की लागत को काफी हद तक कम किया जा सकता है तथा उत्पादन की गुणवत्ता में भी सुधार लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान परियोजना आत्मा समिति के विकासखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. जगदीश कोटारिया, अजय बिजेवार, स्वाति शुक्ला एवं आत्मा स्टाफ द्वारा विशेष प्राकृतिक खेती स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल में कृषि सखियों द्वारा तैयार उन्नत देसी बीज, जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी तथा प्राकृतिक दवाइयों का प्रदर्शन किया गया, जिसने किसानों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। कार्यशाला में किसानों के उत्साह को देखते हुए वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि बालाघाट जिले में प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीपक कुमार तुरकर, श्री पी.के. भालेराव, श्री सागर चंद्रवंशी एवं अन्य कृषि विस्तार अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए प्राकृतिक खेती को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। #cmmadhypradesh #JansamparkMP #minmpkriahi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

#बालाघाट 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित

     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (माय भारत) बालाघाट द्वारा शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री प्रांजल अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

      कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार शेंडे, जनभागीदारी सदस्य श्री टिकल बाघमारे, माय भारत युवा स्वयंसेवक सुश्री मोहिनी खोबरागड़े एवं श्री कुंवर सिंह गौतम, मेजर ध्यानचंद युवा खेल मंडल के सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

     कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। योग प्रशिक्षक श्री राजीव सोनवाने एवं श्री चौधरी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ शरीर एवं संतुलित मन के लिए नियमित योग करने की आवश्यकता पर बल दिया।

      इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार शेंडे ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया।

       माय भारत की युवा स्वयंसेवक सुश्री मोहिनी खोबरागड़े ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि योग बिना किसी दवा के स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है और यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले तो अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं योग अपनाने तथा परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

     कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित रूप से अपनाने और स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन में माय भारत के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

#CMMadhyaPradesh 
#Ayush_MP 
#YogaForHealthyAgeing 
#IDY2026 #jail_department
#JansamparkMP

#बालाघाट अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन मेरा युवा भारत (माय भारत) बालाघाट द्वारा शासकीय राजा भोज महाविद्यालय कटंगी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी श्री प्रांजल अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं, विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार शेंडे, जनभागीदारी सदस्य श्री टिकल बाघमारे, माय भारत युवा स्वयंसेवक सुश्री मोहिनी खोबरागड़े एवं श्री कुंवर सिंह गौतम, मेजर ध्यानचंद युवा खेल मंडल के सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ। योग प्रशिक्षक श्री राजीव सोनवाने एवं श्री चौधरी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ शरीर एवं संतुलित मन के लिए नियमित योग करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार शेंडे ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन अपनाने का आह्वान किया। माय भारत की युवा स्वयंसेवक सुश्री मोहिनी खोबरागड़े ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि योग बिना किसी दवा के स्वस्थ रहने की प्रेरणा देता है और यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग के लिए निकाले तो अनेक शारीरिक एवं मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं योग अपनाने तथा परिवार एवं समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को नियमित रूप से अपनाने और स्वस्थ, सशक्त एवं जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन में माय भारत के स्वयंसेवकों एवं महाविद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #CMMadhyaPradesh #Ayush_MP #YogaForHealthyAgeing #IDY2026 #jail_department #JansamparkMP

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026

Vidisha News : NEET Exam देने से वंचित रह गई बेटी, तो फूट फूट कर रोने लगे पिता!

Vidisha News : NEET Exam देने से वंचित रह गई बेटी, तो फूट फूट कर रोने लगे पिता!

Balaghat, Balaghat | Jun 21, 2026