महागामा: हनवारा पुलिस ने एजाज इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान में चोरी मामले का तीन दिनों के अंदर उद्बोधन को करने में सफलता पाई।
हनवारा बाजार स्थित एजाज इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग दुकान में हुई चोरी का हनवारा पुलिस ने तीन दिनों के भीतर खुलासा कर घटना में शामिल एक आरोपी जावेद आलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसकी निशानदेही पर गेरुआ नदी पुल के नीचे से स्टेबलाइजर, चार्जिंग केबल, इनवर्टर पीसीबी, वायरिंग तार समेत चोरी का सामान बरामद किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।