कोंडागांव: भगत सिंग वार्ड में 20 लाख की लागत से बनेगा मजदूर संघ भवन, विधायक ने किया भूमिपूजन
कोंडागांव जिले के श्रमिकों के लिए बड़ी सौगात देते हुए क्षेत्रीय विधायक लता उसेंडी ने आज रविवार दोपहर 12 बजे भगत सिंह वार्ड में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले मजदूर संघ भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ हैं और उनके हितों की सुरक्षा व सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि यह भवन मजदूर