खगड़िया: खगड़िया कोर्ट परिसर में हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत पर चर्चा
आगामी 9 मार्च को सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में ेहोने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर एक बैठक हुई। बैठक के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आरएम तिवारी ने शुक्रवार को बताया 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए तैयारियां अपने अंतिम स्तर पर है। साथ ही प्रतिदिन तैयारी की समीक्षा भी की जा रही है