खगड़िया: शुंभा से मारपीट मामले के वारंटी गिरफ्तार
जिले के सुंभा से मारपीट मामले में फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान रामबली यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले सदर अस्पताल में उसका स्वास्थ्य जांच कराया गया है।