लाहौल: लाहौल-स्पीति में ड्रिलबुरी पर्वत परिक्रमा के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत
लाहौल-स्पीति के पर्वतीय क्षेत्र में ड्रिलबुरी पर्वत की परिक्रमा यात्रा के दौरान हुए हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हाई एल्टीट्यूड सिकनेस और बर्फ पर फिसलने से दुर्घटना हुई, जिसमें कई श्रद्धालु घायल हुए। घायलों का केलांग अस्पताल में इलाज चल रहा है।